मैंने कोहली की जांघ खरोंच दी थी: हैट्रिक का जश्न मनाने को लेकर आरसीबी के हर्षल पटेल

आरसीबी के ऑल-राउंडर हर्षल पटेल ने बताया है कि उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी हैट्रिक का जश्न मनाने के दौरान कप्तान विराट कोहली की जांघ को खरोंच दिया था। यह पूछे जाने पर कि मोहम्मद सिराज का पैर ठीक है तो पटेल ने कहा, "हां सिराज का पैर ठीक है...जश्‍न के बाद सबसे पहले मैंने उनसे यही पूछा था।"