राहुल द्रविड़ के भारतीय टीम के अगले कोच बनने की खबरों पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है और उन्होंने भी यह अखबार में पढ़ा है। गांगुली ने कहा, "इसकी प्रक्रिया होती है। विज्ञापन निकाला (गया है)...अगर वह अप्लाय करना चाहे तो अप्लाय करेंगे, अभी तो वह एनसीए के कोच हैं।"