मैंने वही किया जो कंपनी के लिए सही है: ग्रोवर के इस्तीफे पर भारतपे के सीईओ सुहेल समीर

भारतपे के सीईओ सुहेल समीर ने अशनीर ग्रोवर के इस्तीफे पर बात करते हुए कहा है कि उन्होंने (समीर) वही किया जो कंपनी और निवेशकों के लिए सही है। उन्होंने कहा, "मैं और अशनीर बहुत घनिष्ठ मित्र थे लेकिन यहां मेरा काम महान दोस्त बनना नहीं है।" बकौल समीर, उन्होंने जो किया वह अपनी साख को बचाने के लिए किया।