मैंने सोचा कि अगर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ जीत की बात करूंगा तो लोग 'पागल' कहेंगे: मोमिनुल

बांग्लादेशी कप्तान मोमिनुल हक ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहली जीत को 'अविश्वसनीय' बताया है। उन्होंने कहा कि टीम का जीत का लक्ष्य नहीं था बल्कि वह अच्छी तैयारी के साथ 'मैच के अनुसार खेलना चाहती थी।' उन्होंने कहा, "अगर मैं कहता कि हमने जीत का लक्ष्य बनाया है...तो लोग मुझपर पागल होने का ठप्पा लगा देते।"