भारत के खिलाफ दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में स्वीप शॉट खेलते हुए आउट होने पर ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा है, "मैंने सोचा 'यह मैं कर क्या रहा हूं?'" उन्होंने कहा, "मैं गुस्से में था, मेरे करियर में बहुत बार ऐसा नहीं हुआ है।" गौरतलब है, ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने स्मिथ को एलबीडब्ल्यू आउट किया था।