यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के मद्देनज़र कोका-कोला, पेप्सिको, स्टारबक्स और जनरल इलेक्ट्रिक ने रूस में अपने परिचालन को निलंबित करने की घोषणा की है। हालांकि, पेप्सिको ने कहा कि वह दूध और बेबी फूड जैसी ज़रूरी चीज़ों की बिक्री जारी रखेगी। इससे पहले मैकडॉनल्ड्स ने रूस में अपने सभी रेस्टोरेंट को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की थी।