वित्तीय सेवा प्रदाता मैक्वॉरी से 'कमज़ोर प्रदर्शन' की रेटिंग मिलने के बाद पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन के शेयर सोमवार को अब तक के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए। मैक्वॉरी ने पेटीएम के लिए लक्षित मूल्य ₹900/शेयर रखा है। 2 महीने पहले ₹1,955/शेयर पर बाज़ार में उतरने वाली पेटीएम सोमवार को ₹1,200/शेयर पर कारोबार कर रही थी।