मैक्सवेल ने आवाज़ सुनी थी: टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में वॉर्नर के डीआरएस नहीं लेने पर वेड

टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ गेंद के बल्ले को नहीं छूने के बावजूद कैच आउट दिए जाने पर डेविड वॉर्नर द्वारा डीआरएस नहीं लेने के बारे में मैथ्यू वेड ने कहा, "दूसरे छोर पर ग्लेन मैक्सवेल ने आवाज़ सुनी थी।" बकौल वेड, "मुझे लगता है कि दूसरे छोर से मिले थोड़े से आश्वासन ने (मदद की होगी)।"