मैक्सिको को हराने के बाद टीशर्ट उतारकर साथी खिलाड़ियों के साथ नाचते और गाना गाते दिखे मेसी
फीफा विश्व कप-2022 में रविवार को मैक्सिको पर अर्जेंटीना की 2-0 से जीत के बाद लियोनेल मेसी टीशर्ट उतारकर अपने साथी खिलाड़ियों के साथ नाचते और गाना गाते दिखे। अर्जेंटीना के ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें मेसी शर्टलेस होकर दोनों हाथों को हवा में उठाकर और गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज टेबल पर चढ़कर नाचते दिखे।