यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, गुरुवार को मेक्सिको में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटकों से एक इमारत को नुकसान पहुंचा है व एक महिला की मौत हो गई। गौरतलब है, मेक्सिको में इस सप्ताह में आया यह तीसरा भूकंप है और इससे पहले सोमवार को आए 7.6 तीव्रता के भूकंप में 2-लोगों की मौत हो गई थी।