मैच के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने के बाद इंडोनेशिया में फुटबॉलर की हुई मौत

इंडोनेशिया के वेस्ट जावा प्रांत में फुटबॉल मैच के दौरान एक खिलाड़ी पर आकाशीय बिजली गिरने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में आकाशीय बिजली की चपेट में आने के बाद फुटबॉलर गिरता हुआ और टीम के साथी उसकी ओर भागते दिख रहे हैं। फुटबॉलर को एक अस्पताल ले जाया गया था जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Load More