inshorts

मैच के बाद बुमराह से बात करते दिखे उमरान; पठान बोले- एक फोटो में 300 किमी/घंटे की रफ्तार

आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस और एसआरएच के आखिरी लीग मैच के बाद एसआरएच के पेसर उमरान मलिक मुंबई इंडियंस के पेसर जसप्रीत बुमराह से बात करते नज़र आए। इरफान पठान ने दोनों की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, "एक तस्वीर में 300 किलोमीटर/घंटे (की रफ्तार)।" 21-वर्षीय उमरान ने आईपीएल 2021 की अब तक की सबसे तेज़ गेंद डाली है।