मैच के बाद सबके पैसे वसूल हो गए: न्यूज़ीलैंड से वेलिंगटन टेस्ट में हार के बाद बेन स्टोक्स

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में 1 रन की हार के बाद इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा, "मैच के बाद सबके पैसे वसूल हो गए। टेस्ट क्रिकेट का मतलब ही यही है, अविश्वसनीय!" उन्होंने कहा, "कभी-कभी चीज़ें वैसी नहीं होतीं जैसा हम चाहते हैं।" न्यूज़ीलैंड ने इंग्लैंड को 258 रन का लक्ष्य दिया था।