मैटरनिटी लीव से लौटीं राजस्थान की आईएएस अधिकारी टीना डाबी, मिली नई पोस्टिंग
राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी टीना डाबी अपनी मैटरनिटी लीव से लौट आई हैं और उन्हें नई पोस्टिंग मिल गई है। राजस्थान सरकार ने टीना को जयपुर में ईजीएस के आयुक्त पद पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है। गौरतलब है कि जुलाई 2023 से मैटरनिटी लीव पर चल रहीं टीना ने सितंबर 2023 में बेटे को जन्म दिया था।