मैथ्यू वेड का कैच छोड़ने पर पाकिस्तान के हसन अली को सोशल मीडिया पर दी गई गाली

पाकिस्तानी पेसर हसन अली को टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में मैथ्यू वेड का कैच छोड़ने को लेकर सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने गाली दी। हसन के कैच ड्रॉप करने के बाद वेड ने लगातार 3 छक्के लगाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई थी। एक पाकिस्तानी फैन ने ट्वीट किया, "गुस्सा कहीं और निकालें...किसी खिलाड़ी को गाली न दें।"