मैदान के बाहर कोहली बहुत विनम्र और ज़िंदादिल इंसान हैं: ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचल स्टार्क
ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचल स्टार्क ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "मैंने कुछ वर्ष आरसीबी में रहते हुए विराट के साथ समय बिताया था। वह मैदान में और उसके बाहर बिल्कुल अलग तरह के इंसान हैं।" स्टार्क ने आगे कहा, "मैदान के बाहर कोहली बहुत विनम्र और ज़िंदादिल इंसान हैं...जबकि मैदान पर वह प्रतिस्पर्धा करते हैं।"