मुंबई इंडियंस-आरसीबी के बीच मैच के दौरान मैदान में घुसने वाले 26-वर्षीय शख्स को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाहर निकाले जाने से पहले उसने विराट कोहली और रोहित शर्मा से फिस्ट बंप (मुट्ठी टकराना) किया था और उस पर अनधिकृत प्रवेश व हंगामा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उसने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की थी।