मैदान में घुसे फैन ने कोहली के सामने झुककर छुए उनके पैर; वीडियो हुआ वायरल

आईपीएल 2023 में सोमवार को एलएसजी की पारी के 7वें ओवर में एक फैन मैदान में घुस गया और आरसीबी के विराट कोहली के सामने झुककर उनके पैर छुए जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में कोहली फैन से गले मिलते दिखे और उन्हें मैदान से बाहर जाने को कहा। आरसीबी ने मैच में एलएसजी को 18-रन से हराया।