यूके के 'द टाइम्स' के अनुसार, प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरफ से खेलने वाले फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने क्लब से कहा है कि वह मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़ना चाहते हैं। बतौर रिपोर्ट, रोनाल्डो चैंपियंस लीग में खेलना चाहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 37-वर्षीय रोनाल्डो का मानना है कि वह अभी 3-4 साल तक अपना सर्वश्रेष्ठ देकर खेल सकते हैं।