inshorts

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने लिवरपूल को 2-1 से हराकर सीज़न की अपनी पहली जीत की दर्ज

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ओल्ड ट्रैफोर्ड में प्रीमियर लीग 2022-23 में लिवरपूल को 2-1 से हराकर सीज़न की अपनी पहली जीत दर्ज की है। यूनाइटेड की तरफ से जैडन सांचो ने 16वें मिनट में पहला गोल किया और 53वें मिनट में मार्कस रैशफोर्ड ने दूसरा गोल किया। लिवरपूल की तरफ से एकमात्र गोल मोहम्मद सालाह ने 81वें मिनट में किया था।