मिडफील्डर कैसिमीरो के मैनचेस्टर यूनाइटेड से जुड़ने पर उनकी पुरानी टीम रियल मैड्रिड के साथी फेडरिको वाल्वेर्डे की गर्लफ्रेंड मीना बोनिनो ने उन्हें वॉट्सऐप मेसेज भेजकर उनसे रियल मैड्रिड न छोड़ने को कहा था। मीना द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया मेसेज का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया है। कैसिमीरो ने रियल मैड्रिड के साथ 5 चैंपियंस लीग खिताब जीते थे।