'मैनफोर्स कंडोम्स' की निर्माता कंपनी मैनकाइंड फार्मा ने आईपीओ के लिए जमा किए ड्राफ्ट पेपर

प्रेग्नेंसी किट 'प्रेगा न्यूज़' व 'मैनफोर्स कंडोम्स' की निर्माता कंपनी मैनकाइंड फार्मा ने आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) के लिए बाज़ार नियामक सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैनकाइंड फार्मा की इस आईपीओ के ज़रिए कम-से-कम $700 मिलियन जुटाने की योजना है जिससे यह फार्मा कंपनी के सबसे बड़े आईपीओ में से एक होगा।