डिजिटल मैपिंग कंपनी मैपमाईइंडिया की पैरेंट कंपनी सीई इन्फो सिस्टम्स के शेयर मंगलवार को 53% प्रीमियम के साथ शेयर बाज़ार में लिस्ट हुए। कंपनी के शेयर ₹1,033/शेयर के आईपीओ मूल्य से 53.04% के प्रीमियम के साथ बीएसई पर ₹1,581/शेयर पर लिस्ट हुए। मैपमाईइंडिया के आईपीओ को सब्सक्रिप्शन के लिए तय आखिरी दिन तक कुल 154.71 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।