मैरिटल रेप पर चर्चा खत्म होने तक इसे अपराध की श्रेणी में नहीं रख सकते: दिल्ली एचसी से केंद्र
केंद्र ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि वह मैरिटल रेप के मसले पर सभी स्टेकहोल्डर्स से विचार-विमर्श होने तक इसे अपराध की श्रेणी में नहीं रख सकता। केंद्र ने कहा कि वह देश के आपराधिक कानून में व्यापक बदलाव के मुद्दे पर विचार कर रहा है और याचिकाकर्ता संबंधित अधिकारियों को अपने सुझाव भी दे सकते हैं।