कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने रविवार को कहा, "आज मुझे कहते हुए अफसोस हो रहा है कि भारत में बहुत सारी मॉडर्न महिलाएं सिंगल रहना चाहती हैं।" उन्होंने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के कार्यक्रम में कहा, "अगर वे शादी कर भी लेती हैं तो बच्चे नहीं पैदा करना चाहतीं...वे सरोगेसी चाहती हैं...हमारी सोच बदली है...जो अच्छा नहीं है।"