मॉडर्ना और जेऐंडजे की बूस्टर डोज़ और वैक्सीन मिक्सिंग को एफडीए ने दी अनुमति

अमेरिका के फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने मॉडर्ना और जॉनसन ऐंड जॉनसन की कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर डोज़ को अनुमति दे दी है। बकौल एफडीए, फाइज़र समेत इन तीनों वैक्सीन में से कोई भी वैक्सीन 'मिक्स एंड मैच' के तहत बूस्टर डोज़ के तौर पर इस्तेमाल हो सकती है। मॉडर्ना की बूस्टर डोज़ 65+ आयुवर्ग के लोगों को मिलेगी।