अमेरिका की दवा और बायोटेक्नोलॉजी कंपनी मॉडर्ना ने अमेरिका की पहली कोविड-19 वैक्सीन के निर्माण में पेटेंट के उल्लंघन को लेकर फाइज़र और उसकी जर्मन सहयोगी बायोएनटेक पर जर्मनी व मैसाचुसेट्स (अमेरिका) में मुकदमा दाखिल किया है। बकौल मॉडर्ना, फाइज़र और बायोएनटेक ने बिना अनुमति के mRNA टेक्नोलॉजी की नकल की जिसका उसने 2010-2016 के बीच पेटेंट कराया था।