मॉडर्ना ने यूरोप में दूषित होने को लेकर वापस मंगाई कोविड-19 की 7.64 लाख डोज़

मॉडर्ना के मुताबिक, उनकी कोविड-19 वैक्सीन का एक वायल दूषित मिलने के बाद उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर रोवी द्वारा तैयार की गई वैक्सीन की 7,64,900 डोज़ वापस मंगाई हैं। बकौल मॉडर्ना, जनवरी में नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, स्पेन और स्वीडन भेजे गए लॉट में सेफ्टी की कोई समस्या नहीं मिली। मॉडर्ना 'जोखिम से बचने के लिए' इन्हें वापस मंगा रही है।