मॉडल के पैर हॉन्ग-कॉन्ग के घर के फ्रिज में मिलने के बाद उसके पूर्व पति को किया गया अरेस्ट

हॉन्ग-कॉन्ग के एक घर में फ्रिज से मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ऐबी चोई (28) के पैर मिलने के बाद पुलिस ने उनके पूर्व पति ऐलेक्स क्वोंग कोंग-ची को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ऐलेक्स के माता-पिता और भाई को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। ऐबी और ऐलेक्स के बीच कथित तौर पर पैसों को लेकर विवाद था।