याद के तौर पर ली थीं: करतारपुर साहिब में तस्वीरें खींचने को लेकर माफी मांगते हुए मॉडल
पाकिस्तानी मॉडल सौलेहा ने करतारपुर के गुरुद्वारा दरबार साहिब में तस्वीरें खींचने को लेकर आलोचना होने के बाद माफी मांगते हुए कहा है कि वह फोटोशूट नहीं था। कपड़ों के एक ब्रैंड ने उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। बकौल सौलेहा, "मैं...इतिहास और सिख समुदाय के बारे में जानने के लिए...गई थी। ये तस्वीरें याद के तौर पर...ली गईं।"