मॉडल ने दुनियाभर में वांछित ड्रग तस्कर को किस करते हुए तस्वीर शेयर की, पकड़ा गया

पुलिस ने दुनियाभर के कई देशों में वांछित मैक्सिकन ड्रग तस्कर ब्रायन दोनासियानो ओल्गुइन बर्दुगो को कोलंबिया में गिरफ्तार किया है। ब्रायन की मॉडल गर्लफ्रेंड ने उसे किस करते हुए एक तस्वीर फेसबुक पर डाली थी जिसके बाद वह पकड़ा गया। दोनों कुछ दिन एक लग्ज़री अपार्टमेंट में साथ थे और वह कथित तौर पर फरवरी में कोलंबिया गया था।