inshorts

मॉर्गन समेत कौन से प्रमुख बल्लेबाज़ मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन पहले राउंड में नहीं बिके?

केकेआर के पूर्व कप्तान ऑइन मॉर्गन को आईपीएल मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन पहले राउंड में किसी टीम ने नहीं खरीदा। ऑस्ट्रेलियाई टी20I कप्तान ऐरन फिंच और उनके हमवतन मार्नस लबुशेन भी नहीं बिके। पिछले सीज़न में सीएसके का हिस्सा रहे चेतेश्वर पुजारा भी नहीं बिके जबकि पूर्व विश्व नंबर-1 टी20I बल्लेबाज़ डेविड मलान को भी किसी ने नहीं खरीदा।