inshorts

मोटरसाइकल के वाइब्रेशन्स से आईफोन के कैमरे को नुकसान पहुंच सकता है: एप्पल

एप्पल ने बताया है कि अधिक आयाम वाले वाइब्रेशन्स और विशेषतया अधिक पावर वाले इंजन की मोटरसाइकल से उत्पन्न हुए वाइब्रेशन्स के संपर्क में आने से आईफोन के कैमरा सिस्टम (ओआईएस और एएफ) में खराबी आ सकती है। एप्पल ने कहा, "अधिक पावर या अधिक वॉल्यूम वाले इंजन की मोटरसाइकल से फोन माउंट न करने की सलाह दी जाती है।"