'मोदी सरनेम' मामले में राहुल गांधी की याचिका पर 21 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 'मोदी सरनेम' मामले में गुजरात हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दी गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 21 जुलाई को सुनवाई करेगा। राहुल ने अपनी याचिका में कहा है कि यदि गुजरात हाईकोर्ट के आदेश पर रोक नहीं लगाई गई तो 'इससे स्वतंत्र भाषण, स्वतंत्र अभिव्यक्ति, स्वतंत्र विचार और स्वतंत्र वक्तव्य' का दम घुट जाएगा।