बेंगलुरु (कर्नाटक) में पुलिस ने मोबाइल नेटवर्क टावरों से ₹30 लाख के 19 यूनिवर्सल बेसबैंड प्रोसेसिंग यूनिट बोर्डों को चोरी करने के आरोप में एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मार्च 2021 में कोविड-19 के कारण नियोक्ता की आर्थिक तंगी के चलते आरोपी की नौकरी चली गई थी और उसे दूसरी नौकरी नहीं मिल रही थी।