मोबाइल फोन चुराते पकड़े जाने पर दिल्ली में लोगों ने 19 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर की हत्या

सराय रोहिल्ला (दिल्ली) में एक फैक्ट्री में काम करने वाले मज़दूरों ने एक मोबाइल फोन चोरी करते हुए पकड़े जाने पर 19 वर्षीय युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों, प्लास्टिक के पाइप और बेल्ट से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया है कि मज़दूरों ने युवक को सबक सिखाने के लिए उसके बाल भी काट दिए थे।