मुंबई के पवई में मोमो विक्रेताओं के दो समूहों के बीच लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जो सोमवार रात 11 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। वीडियो में लोग हाथापाई करते और एक-दूसरे को लाठियों से पीटते हुए दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है।