मोमोज़ की प्लेट गिरने को लेकर झगड़े के बाद 40 वर्षीय शख्स की दिल्ली में की गई हत्या

दिल्ली के मोहन गार्डन में 40-वर्षीय शख्स की हत्या को लेकर 18-वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, रविवार रात बाज़ार में मोमोज़ खा रहे युवक को शख्स ने गलती से धक्का मार दिया जिससे मोमोज़ की प्लेट गिर गई। युवक के गाली-गलौच करने पर दोनों में झगड़ा हुआ और युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू मार दिया।