मोरक्को के फुटबॉलर ने विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद मां के साथ मैदान पर किया डांस
पुर्तगाल को हराकर मोरक्को के फीफा विश्व कप-2022 के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद मोरक्को के फुटबॉलर सोफियान बाउफाल ने टीम की जीत का जश्न मैदान पर अपनी मां के साथ डांस कर मनाया। बाउफाल ने इससे पहले अपनी मां के बारे में कहा था, "उन्होंने मेरे लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। मुझे उनके लिए पेशेवर फुटबॉलर बनना पड़ा।"