फीफा विश्व कप-2022 में मंगलवार को 22वीं रैंकिंग वाले मोरक्को ने नॉकआउट राउंड में स्पेन को पेनल्टी शूटआउट के ज़रिए 3-0 से हराकर क्वॉर्टर-फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। फीफा विश्व कप के इतिहास में पहली बार मोरक्को क्वॉर्टर-फाइनल में पहुंचा है। गौरतलब है कि स्पेन लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप के नॉकआउट राउंड से बाहर हुआ है।