मोरबी पुल हादसे को लेकर किए गए ट्वीट के बाद टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले गिरफ्तार: डेरेक

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने मंगलवार को कहा कि गुजरात पुलिस ने पार्टी प्रवक्ता साकेत गोखले को मोरबी पुल को लेकर किए गए ट्वीट के खिलाफ अहमदाबाद साइबर सेल में दर्ज 'फर्ज़ी' मामले में गिरफ्तार किया है। डेरेक ने कहा कि पुलिस ने दिल्ली से जयपुर (राजस्थान) गए गोखले को जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।