मोरबी पुल हादसे में मरने वाले लोगों के परिवारों को ₹10-₹10 लाख मुआवज़ा देगी गुजरात सरकार
गुजरात हाईकोर्ट में मोरबी नगर पालिका और राज्य सरकार ने हलफनामा दायर कर बताया है कि मोरबी पुल हादसे में मरने वालों के परिवार को ₹10-₹10 लाख मुआवज़ा दिया जाएगा। वहीं, सरकार ने यह भी बताया कि हादसे में घायल लोगों को ₹1-₹1 लाख मुआवज़ा दिया जाएगा। गौरतलब है, इस हादसे में 130 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।