कथावाचक मोरारी बापू ने यूक्रेन में प्रभावित लोगों की मदद के लिए ₹1.25 करोड़ दान देने की घोषणा की है। दरअसल, मोरारी बापू के ट्रस्ट ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ₹19 करोड़ जुटाए थे, जिसमें ₹9 करोड़ विदेशियों ने दान किए थे। अब ट्रस्ट ने ₹9 करोड़ में से ही यह दान देने का फैसला किया है।