मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों की सूची पर 'मेरा क्या' कमेंट करने वाले को यूएस में किया गया अरेस्ट

अमेरिका में रॉकडेल काउंटी शेरिफ के ऑफिस द्वारा फेसबुक पर शेयर की गई मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों की सूची पर 'मेरा क्या' कमेंट करने वाले एक भगोड़े को गिरफ्तार किया गया है। कमेंट पर अधिकारियों ने लिखा था, "सही कह रहे हो...तुम्हारे खिलाफ 2 वॉरंट हैं। हम आ रहे हैं।" गिरफ्तारी के बाद शेरिफ के ऑफिस ने उसकी तस्वीर शेयर की।