आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को दिल्ली में ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइज़ेशन के प्रमुख इमाम उमैर अहमद इलियासी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद इमाम इलियासी ने कहा, “वह (मोहन भागवत) राष्ट्रपिता और राष्ट्रऋषि हैं…इस मुलाकात से एक अच्छा संदेश जाएगा।” उन्होंने कहा, “ईश्वर को पूजने के हमारे तरीके अलग हैं लेकिन सबसे बड़ा धर्म मानवता है...देश सर्वोपरि है।”