मोहब्बत में धोखा देने वालों की सज़ा सिर्फ मौत है: यूपी में गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाला शख्स

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) ज़िले में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की कथित तौर पर हत्या कर दी है। एक वीडियो में आरोपी बोल रहा है, "मोहब्बत में धोखा देने वालों की सिर्फ एक ही सज़ा है...मौत...मैंने चाकू से उसकी गर्दन काट दी।" बकौल पुलिस, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है।