मोहम्मद आमिर ने रमीज़ को उनके बयान 'मैं पीसीबी से एक पैसा नहीं लूंगा' के लिए किया ट्रोल
पेसर मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज़ राजा को उनके बयान 'मुझे 3 साल के कार्यकाल में बोर्ड से एक पैसा भी नहीं मिलेगा' के लिए ट्रोल किया है। आमिर ने लिखा, "मैंने जहां तक सुना है...पीसीबी के चैयरमैन की...मासिक सैलरी नहीं होती...लेकिन कई 'लाभ' होते हैं...मैं गलत हो सकता हूं...पर सुना तो ऐसा ही है।"