मोहम्मद शमी ने दर्ज किए आईपीएल के अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े

गुजरात टाइटंस के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने आईपीएल में अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए हैं। 32-वर्षीय शमी ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4-0-11-4 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए। इससे पहले आईपीएल में उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े 4-0-15-3 थे जो उन्होंने 20 सितंबर, 2020 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किंग्स XI पंजाब के लिए दर्ज किए थे।