मोहम्मद शमी ने कंधे में चोट लगने के बाद अस्पताल से शेयर कीं तस्वीरें

कंधे में चोट लगने के कारण बांग्लादेश के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज़ से बाहर हो चुके पेसर मोहम्मद शमी ने अस्पताल से अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "चोट आपको हर एक लम्हा जीना सिखाती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मुझे कितनी बार चोट लगी, मैंने हर चोट से सीखा है और...मज़बूत होकर लौटा हूं।"