टी20 विश्व कप-2021 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हार के बाद कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स द्वारा पेसर मोहम्मद शमी को ट्रोल किए जाने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने शमी का बचाव किया है। सहवाग ने लिखा, "मोहम्मद शमी पर (ट्रोल्स के) ऑनलाइन हमले दिल दहलाने वाले हैं, हम शमी के साथ हैं...वह चैंपियन हैं...अगले मैच में दिखाओ जलवा।"